१५ दिन का trial खत्म होने पर क्या होता है?
एजंट जवाब देना बंद कर देता है — पर आपके संदेश और leads कहीं नहीं जाते, उनकी दर्ज होती रहती है और पैनल में आपको दिखते हैं. जारी रखना हो तो support@dbascale.com पर लिखिए, हम व्यवस्था कर देते हैं.
क्या सिर्फ़ एक ही एजंट लिया जा सकता है?
हाँ, और ऐसा ही अपेक्षित है. ज़्यादातर व्यवसाय पहले एजंट से शुरू करते हैं और काम बढ़ने पर दूसरा लेते हैं. तीनों एक साथ लेने की कोई बाध्यता नहीं.
करार कितने महीनों का होता है?
करार नहीं है. तनख़्वाह महीने की — जब न चाहिए तब एजंट रोक दीजिए. नोटिस-पीरियड नहीं, जुर्माना नहीं.
आगे कीमत बढ़ी तो मुझ पर असर होगा क्या?
नहीं. आज आप जो दर लेते हैं वह आपके लिए हमेशा वही रहती है. बढ़ी हुई कीमत सिर्फ़ नए ग्राहकों पर लागू होती है.
WhatsApp का अलग खर्च आता है क्या?
ग्राहक के मैसेज करने पर अगले २४ घंटे आप जितना चाहें बात कर सकते हैं — उसके Meta पैसे नहीं लेता, और एजंट का मुख्य काम वहीं होता है. उस खिड़की के बाहर खुद से संपर्क करना हो तो Meta-मंज़ूर template लगता है और उसका प्रति-संदेश थोड़ा शुल्क होता है. बिक्री के समय हम यह साफ़ समझाते हैं.
कितनी बातचीत की सीमा है?
वाजिब इस्तेमाल पर कोई सीमा नहीं. किसी व्यवसाय का इस्तेमाल असामान्य रूप से बढ़े तो हम पहले बात कर लेते हैं — बिल बिना बताए नहीं बढ़ाते.
पैसे कैसे भरने हैं?
trial खत्म होने से पहले हमारी टीम आपसे बात करके व्यवस्था करती है. अभी पहले ग्राहक हम खुद संभाल रहे हैं, यानी हर एक से आदमी बात करता है.
leads और ग्राहकों के नंबर किसके रहते हैं?
पूरी तरह आपके ही. वे आपके पैनल में रहते हैं, आप उन्हें कभी भी निर्यात कर सकते हैं, और हम वे किसी और को नहीं देते.