मुख्यपृष्ठ › उद्योग › बिल्डर व डेवलपर
🏢 बिल्डर व डेवलपर

बिल्डरों के लिए WhatsApp पर AI प्रॉपर्टी-सहायक

विज्ञापन देखकर आई पूछताछ सबसे गरम होती है — पर वह रात ११ बजे आती है, और आपका साइट-मैनेजर सुबह जवाब देता है. तब तक वह ग्राहक कहीं और विज़िट बुक कर चुका होता है. boliqAI उसी मिनट जवाब देता है, BHK, बजट, जगह और लोन पूछता है, और आपको तैयार ग्राहक सौंपता है.

✓ मराठी · हिंदी · अंग्रेज़ी ✓ voice note समझता है ✓ app नहीं, सिर्फ़ WhatsApp
B
boliqAI — आपका साइट ऑफ़िस
ऑनलाइन · तुरंत Reply देता है
नमस्ते, 2 BHK फ़्लैट के बारे में जानकारी चाहिए थी
नमस्ते! खुशी हुई 😊 आपका बजट लगभग कितना है?
६० से ७५ लाख, वाघोली इलाक़े में
बढ़िया! और कब तक लेने का विचार है?
जल्दी — २–३ महीने में, लोन भी लगेगा
समझ गया 👍 हमारा ३ बैंकों से टाई-अप है. इस शनिवार साइट देखने आ सकेंगे?

…और उसी क्षण आपके फ़ोन पर: 🔥 HOT lead — रवि · 2 BHK · ₹६०–७५ लाख · वाघोली · लोन चाहिए

रोज़ की दिक्कत

क्या आपके यहाँ रोज़ यही होता है?

रात की पूछताछ सुबह तक ठंडी हो जाती है

प्रॉपर्टी की पूछताछ का बड़ा हिस्सा दफ़्तर के समय के बाहर आता है. पहला जवाब कौन देता है, इसी से तय होता है कि विज़िट किसे मिलेगी.

एक ही सवाल — 'रेट क्या है?'

दिन में पचास बार वही सवाल. आदमी का समय उसी में जाता है और सचमुच गंभीर ग्राहक कतार में पीछे रह जाता है.

कौन गंभीर है, पता नहीं चलता

बजट, कब तक चाहिए, लोन लगेगा क्या — यह पूछे बिना साइट-विज़िट तय करना अपने ही समय का जुआ है.

फ़ॉलो-अप भूल जाता है

“सोचकर बताता हूँ” कहने वाला ग्राहक किस डायरी में खो जाता है, यह पता ही नहीं चलता.

एजंट क्या करता है

AI Property Assistant — आपके धंधे के लिए प्रशिक्षित प्रॉपर्टी-सहायक

एक ही ढर्रे का बॉट सबके लिए नहीं चलता. इस एजंट के सवाल, शब्द और नोट्स बिल्डर व डेवलपर के लिए अलग रखे हैं.

पूछताछ में यह सब अपने आप पूछता है

एकदम प्रश्नावली नहीं — बातों-बातों में, ग्राहक को पूछताछ जैसी लगे इस तरह. जितना पता चले उतना दर्ज करता है.

  • बजट / अनुमानित कीमत-सीमा
  • कितने BHK या किस तरह की ज़रूरत
  • पसंद की जगह / इलाक़ा
  • कब तक लेना है (तुरंत / कुछ महीनों में / बस पूछताछ)
  • होम लोन चाहिए क्या

और यह काम करता है

आपका आदमी जब फ़ोन उठाता है तब उसके हाथ में पूरी तस्वीर होती है — शुरू से शुरुआत नहीं करनी पड़ती.

  • फ़्लोर-प्लान और ब्रोशर WhatsApp पर ही भेजता है — ग्राहक को ईमेल का इंतज़ार नहीं करना पड़ता
  • प्रोजेक्ट की जगह Google Maps लिंक के साथ भेजता है
  • पज़ेशन, विंग, अमेनिटीज़ जैसे आम सवाल खुद संभालता है
  • साइट-विज़िट का समय तय करके दर्ज करता है
  • होम लोन चाहिए क्या, यह पूछकर अलग दर्ज करता है — फ़ाइनेंस टीम को सीधा काम
  • एक ही नंबर पर कई प्रोजेक्ट हों तब भी पहचानता है कि ग्राहक किस प्रोजेक्ट के बारे में पूछ रहा है

१५ दिन मुफ़्त — कार्ड नहीं लगता

अपने WhatsApp Business नंबर पर एजंट लगाकर देखिए. पसंद आए तो रखिए, न आए तो बंद कर दीजिए — करार नहीं, नोटिस नहीं.

आज ही शुरू करें → कीमत देखें — ₹३९९ से
सवाल

बिल्डर व डेवलपर हमेशा यही पूछते हैं

हमारे प्रोजेक्ट की जानकारी एजंट को कैसे मिलती है?

पैनल में आप प्रोजेक्ट, दर-सीमा, अमेनिटीज़, पज़ेशन तारीख़ और ब्रोशर/फ़्लोर-प्लान फ़ाइलें एक बार भरते हैं. एजंट वही पढ़कर बात करता है. जानकारी बदली कि एजंट भी बदल जाता है — हमसे पूछने की ज़रूरत नहीं.

क्या एजंट खुद कीमत बताएगा?

आपने जो दर-सीमा भरी है, उतनी ही. आख़िरी आँकड़ा, छूट या मोल-भाव आपका फ़ैसला है — वहाँ वह ग्राहक को आपके पास भेज देता है.

क्या यह RERA के तहत broker ठहरता है?

नहीं. boliqAI आपके ही व्यवसाय की ओर से पूछताछ लेता है और जानकारी देता है — दलाली या सौदा नहीं करता. इसीलिए हम उसे सहायक कहते हैं.

क्या हमारे बिक्री-कर्मचारी किनारे हो जाएँगे?

उल्टा. उबाऊ पहली छानबीन एजंट करता है; आपका आदमी सिर्फ़ तैयार, जानकारी-भरे ग्राहक से बात करता है. वही काम उसे आता है और वही पैसे लाता है.

अन्य उद्योग

क्या आपका धंधा अलग है?

एक ही boliqAI — सवाल और नोट्स बस धंधे के हिसाब से बदलते हैं.