मुख्यपृष्ठ › मदद › boliqAI क्या है?

boliqAI क्या है, और यह कैसे काम करता है?

boliqAI आपके व्यवसाय का अपना WhatsApp AI सेल्स एजेंट है — ग्राहक का संदेश आते ही, इंसान की तरह बात करके उसकी ज़रूरत समझता है, और तैयार (hot) ग्राहक हो तो तुरंत आपको बताता है। रात ११ बजे आई पूछताछ भी घंटेभर में ठंडी नहीं पड़ती।

संक्षेप में

यह असल में क्या करता है

ग्राहक आपके WhatsApp Business नंबर पर संदेश भेजता है। AI तुरंत जवाब देता है — आपके प्रोजेक्ट/सेवाओं की जानकारी इस्तेमाल करके, सामान्य भाषा में। ज़रूरत, बजट, समय जैसी बातें पूछते-पूछते समझ लेता है, और पैनल में lead के तौर पर दर्ज करता है।

ग्राहक गरम (hot) हो तो

AI को लगे कि ग्राहक सच में खरीदारी या मुलाकात-बुकिंग के करीब है, तो आपको WhatsApp पर तुरंत सूचना जाती है — रात ११ बजे भी आपको अगली सुबह तक इंतज़ार नहीं करना पड़ता।

यह किन भाषाओं में बात करता है

मराठी ही पहली भाषा है — अनुवाद नहीं। पर ग्राहक हिंदी या अंग्रेज़ी में बात करे, तो भी एजेंट उसी भाषा में जवाब देता है। ग्राहक टाइप करने की बजाय voice-note भेजे तो भी उसे सुनकर समझ लेता है।

आपको क्या करना होगा

एक बार अपने व्यवसाय की जानकारी (प्रोजेक्ट/सेवाएं, दरें, आम सवाल) पैनल में भर दें — बाकी सब AI संभालता है। जानकारी बदली कि एजेंट का जवाब भी तुरंत अपडेट हो जाता है, अलग से कुछ नहीं करना पड़ता।

खुद इस्तेमाल करके देखना है? 15 दिनों का मुफ़्त Trial शुरू करें।

मुफ़्त शुरू करें

क्या इस जवाब से आपकी मदद हुई?

आगे यह पढ़ें

💰 कीमत कैसे तय होती है →🏢 किन व्यवसायों के लिए चलता है →